[aioseo_breadcrumbs]

भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना 22 अक्टूबर से

जिला कलेक्टरेट पर देंगे धरना

बारां। भारतीय किसान संघ की मासिक जिला बैठक कृषि उपज मंडी स्थित किसान भवन में जिला अध्यक्ष अमृत मीणा की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।

जिला प्रचार प्रमुख बृजमोहन मेहता ने बताया की बैठक में 17 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर किये गये प्रदर्शन में 17 सूत्रीय मांगों के दिए गये ज्ञापन के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में ज्ञापन की कई मांगों के पूर्ण नहीं होने के कारण निर्णय लिया गया कि अब। 22 अक्टूबर से भारतीय किसान संघ जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। जिसमें किसानो की खाद बिजली नहरी पानी आपदा राहत बीमा राशि आदि की समस्याओं की मांग को रखा जाएगा। धरना स्थल पर आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 जनवरी 2027 को जिले मे एक ही दिन में 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया। बैठक में प्रांत अध्यक्ष शंकर लाल नगर, प्रांत विपणन प्रमुख घनश्याम मीणा, भूपेंद्र शर्मा, मोहनलाल मीणा, चौथमल नागर, बंसीलाल नागर, पुरुषोत्तम सुमन, संग्राम सिंह, रमेश नागर, बाबूलाल, बद्रीलाल वर्मा, हरिओम यदुवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS