
बारां। हाड़ौती के वरिष्ठ साहित्यकार मांगरोल निवासी डॉ. जगदीश निराला को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों और जन सेवा के लिए दिया जाएगा।
कनक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी कोटा के निदेशक नवीन कुमार चचैया व डॉ. प्रवीण कुमार चचैया व कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र पंवार ने बताया कि यह सम्मान इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दिया जाएगा।
इस सम्मान में प्रतिवर्ष 5100 रूपये नकद राशि, शाॅल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट किए जाते हैं। सम्मान समारोह 24 नवंबर को कोटा के मानपुरा में स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित होगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




