बारां। इस अवसर पर जिला कलक्टर बालमुकुंद असवा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पीएम-जनमन योजना से संबंधित कॉफी टेबल बुक भेंट की। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन बारां द्वारा तैयार की गई विशेष पुस्तिका योजना साथी भी मुख्यमंत्री को दिखलाई। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के इस नवाचार योजना साथी की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी की भी प्रशंसा की।
–
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



