हरिपुरा में हरियालो राजस्थान के तहत मय ट्रीगार्ड के रोपे 100 पौधे
बारां। शहर के समीपवर्ती ग्रामपंचायत बटावदा के ग्राम हरिपुरा में सड़क के किनारे व खाली पड़ी आबादी भूमि पर हरियालो राजस्थान के तहत गत दिवस मय ट्री गार्ड के 100 पौधे रोपे लगाए गए। जिनमें करंज, बरगद, कचनार, गुलमोहर, सागवान, रूद्राक्ष, पीपल, सीसम, जामुन, गूलर, मोरछड़ी, कदंब आदि के पौधे शामिल हैं।
ब्लाॅक आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि पौधारोपण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक राधेश्याम बैरवा, अति विशिष्ट अतिथि किशनंगज विधायक डाॅ. ललित मीणा थे। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष भीमराज चैधरी व निरंजन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी, भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत मीणा रजपाली, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी कोमल मीणा थे।

पौधारोपण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि जन सहयोग से हर काम संभव है। एक छोटे से गांव मंे पौधारोपण की यह पहल पूरे जिले के प्रेरणास्प्रद है। इसके लिए हर गांव में युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से हमारा पर्यावरण शुद्ध रहता है। ये प्रकृति के श्रंृंगार हैं। इनसे हमें प्राणवायु मिलती है। ग्रामववासियों की यह पहल सराहनीय है। जिन्होंने आपसी सहयोग से पौधारोपण का खर्च वहन करते हुए भविष्य में इनकी सार-संभाल की जिम्मेदारी भी ली है। ग्रामवासियों की मांग पर उन्होंने आश्वस्त किया कि योग्य व जनसेवा करने की भावना रखने वाले व्यक्ति को सरपंच बनाए, वे पूर्ण सहयोग करेंगे।
ग्रामवासियों ने राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान को साकार कर दिया-विधायक डाॅ. ललित मीणा
किशनगंज विधायक डाॅ. ललित मीणा ने कहा कि ग्रामवासियों ने राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान को साकार कर दिया है। जिले कुछ गांव और भी है, जहां लोग आगे आकार चारागाह व अन्य सरकारी भूमि पर पौधारोपण कर उसे अतिक्रमण की भेंट चढ़ने से बचा रहे हैं। इससे गौवंश के लिए चारे व विचरण करने की जगह बची रहती है। उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर ही बारां तहसीलदार से दूरभाष पर वार्ता कर बस्ती में पानी भराव की समस्या का समाधान करने को कहा। समारोह को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

पूर्व तहसीलदार कैलाशचंद मीणा की स्मृति में आयोजित इस समारोह में अतिथियों का ग्रामवासियों की ओर से दुपट्टा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। अतिथियों ने समारोह स्थल पर स्थित भैरूजी के थानक पर पूजा अर्चना कर पौधे रोपे।
ब्लाॅक आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि वर्ष 2021 में भी तालाब की पाल पर मय ट्रीगार्ड के 50 पौधे लगाए गए थे। जो अब सभी हरे-भरे व बड़े हो गए हैं। वहीं ग्रामवासियों के सहयोग से तालाब में दो घाट व सीमेंट की बैंचे आदि भी बनवाए गए। जहां ग्रामवासी अब भ्रमण करने आने लगे हैं।
इसमें डाॅ. हरिशंकर मीणा, रामप्रसाद मीणा, चंद्रप्रकाश मीणा, कौशल मीणा, धर्मेश, बाबूलाल अध्यापक, सेवानिवृत एएओ रामचरण मीणा, भाजयुमो देहात मंडल अध्यक्ष जसवंत मीणा, युवा नेता हरिओम मीणा, चैथमल मीणा, श्यामबिहारी गौड़, महावीर गौड़, प्रधानाध्यापक देशराज मीणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा मीणा, सहायिका मंजू गौड़, अध्यापक रितुराज, भगवती, पारस मीणा, डोमा परिसंघ जिलाध्यक्ष राजेश पंकज व विधि सलाहकार एडवोकेट विनय सोन आदि ने सहयोग किया। समारोह में स्कूल बच्चे व ग्रामवासी मौजूद थे। जिन्होंने भी पौधे लगाए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



