/बारां। राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर से बारां के पंचवटी कॉलोनी निवासी सुबोध प्रकाश बामनियां ने वाणिज्य विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। सुबोध प्रकाश ने राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, अलवर के शोध केंद्र से यह शोध पूर्ण किया।

इनका शोध विषय *”Contribution of Micro Small and Medium Enterprises in the Economic Growth of India – A Critical Study (with Special Reference to Rajasthan)”* रहा। यह शोध कार्य डॉ. मनु शरद पाठक के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
डॉ. सुबोध प्रकाश की शोध का बाह्य मूल्यांकन एवं मौखिक परीक्षा इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय, दिल्ली के पूर्व वाइस चांसलर तथा वर्तमान में NAAC, भारत सरकार की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेश्वर राव द्वारा ली गई। शोध कार्य को सफलतापूर्वक अनुमोदित किए जाने के बाद 09 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई।

डॉ. सुबोध प्रकाश वर्तमान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जैतारण में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर परिजनों, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
डॉ. सुबोध प्रकाश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय शोध निर्देशक डॉ. मनु शरद पाठक, राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय अलवर के प्राचार्य डॉ. सत्यभान यादव, पिता स्व. हेमंत कुमार बामनियां, माता स्व. शारदा देवी एवं परिवारजनों को दिया। उन्होंने कहा कि उनका शोध कार्य भारत में MSME के विकास एवं नीति निर्माण में उपयोगी सिद्ध होगा।

*वृक्षारोपण में सहभागिता*
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सत्यभान यादव एवं डॉ. मनु शरद पाठक के साथ डॉ. सुबोध प्रकाश ने प्रधानमंत्री के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान एवं राजस्थान सरकार के “मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान – हरयाळो राजस्थान” के अंतर्गत राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, अलवर में वृक्षारोपण किया।

डॉ. सुबोध प्रकाश ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ भविष्य का दायित्व भी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इन अभियानों से जुड़ने का संकल्प लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



