संतों के सानिध्य में प्यारेराम मंदिर से प्रारंभ होगी यात्रा, प्रताप चौक पर होगी महाआरती
बारां। आषाढ़ सुद द्वितीया के अवसर पर बारां नगर में इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। “जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति” के तत्वाधान में आयोजित होने वाली यह यात्रा *गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को सायं 4 बजे* प्यारेराम मंदिर से रवाना होगी।
समिति के अध्यक्ष नृसिंह लाल नागर ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ परमहंस बगीची के महामण्डलेश्वर रामनरेशदास महाराज, लटूरी गौशाला आश्रम के रामदास महाराज, प्रेमधाम पार्वती पुलिया के मधुसूदनदास महाराज, शाहबाद के फरसा वाले बाबा एवं मेलखेड़ी बाईपास के आचार्य परमानन्द के पावन सानिध्य में किया जाएगा।
उपाध्यक्ष सत्यनारायण गर्ग ने बताया कि यात्रा प्यारेराम मंदिर से शुरू होकर संस्था धर्मादा चौराहा, सदर बाजार, चौमुखा बाजार, श्रीजी मंदिर, सब्जी मंडी, इन्द्रा मार्केट होते हुए पुलिस चौकी के पीछे से दीनदयाल पार्क होते हुए प्रताप चौक पहुंचेगी। प्रताप चौक पर आतिशबाजी के साथ महाआरती और प्रसाद वितरण के बाद यात्रा का समापन भूतेश्वर महादेव मंदिर मेला ग्राउण्ड पर होगा।

समिति के मंत्री मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष यात्रा को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। कोषाध्यक्ष योगेश कुमार सोनी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण गर्ग सहित अन्य सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, रमेश चंद यादव, कमलेश नागर, मितेश कुमार, गौरव चतुर्वेदी, ओम प्रकाश, हेमराज चतुर्वेदी, निलेश राठौर, मुरली मनोहर, प्रदीप कुमार एवं पुरुषोत्तम नामा तैयारियों में जुटे हैं।
समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 9414191389, 9887265252 पर संपर्क किया जा सकता है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



