[aioseo_breadcrumbs]

*स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से प्रेरित होकर डली प्रिया हॉस्पिटल की नींव*

*प्रिया हॉस्पिटल, बारां का 8वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

*निःशुल्क जांच शिविर, 8 साल की उपलब्धियों पर चर्चा और नई योजनाओं की घोषणा*

बारां। जिले में अच्छी चिकित्सा सुविधा के अभाव को अपनी माँ की तबियत खराब होने के दौरान करीब से महसूस करने वाले *शिखरचंद जैन* एवं उनके पुत्र *CA अभिनव जैन* ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया। उस कठिन समय में अच्छी सुविधा नहीं होने से प्रेरित होकर बारां में अत्याधुनिक अस्पताल खोलने का संकल्प लिया गया, जिसे अल्प समय में पूर्ण कर *08 वर्षों* के अंदर आज *प्रिया हॉस्पिटल* जिले में एक मजबूत पहचान के रूप में स्थापित हो चुका है।

एक अच्छे अस्पताल को मूर्तरूप देने में *किरण गुर्जर, शेखर कुमरा, पुनीत कुमरा, चेतन कुमरा* एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े *मनोज अग्रवाल* साथ खड़े रहे। *पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया* का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपनी फैक्ट्री की जगह परोपकार के कार्य के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनी को न देकर अस्पताल संचालन के लिए उपलब्ध करवाई।

बुधवार को कॉलेज रोड स्थित प्रिया हॉस्पिटल के सभागार हॉल में 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

*स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से प्रेरित होकर डली प्रिया हॉस्पिटल की नींव*

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अस्पताल के *वाइस चेयरमैन CA अभिनव जैन* ने बताया कि _”सीमित संसाधनों के बावजूद सभी सहयोगी सदस्यों और डायरेक्टर्स की मेहनत व कार्य के प्रति निष्ठा ने अस्पताल को न केवल जिले में बल्कि संपूर्ण हाड़ौती क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।”_
उन्होंने कहा कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को संपूर्ण सुविधाओं के साथ सही इलाज और परामर्श उपलब्ध कराना है।

*CA अभिनव जैन* ने बताया कि वर्तमान में प्रिया हॉस्पिटल जिले का एकमात्र *NABH Accredited 200 बेड* हॉस्पिटल है। यहाँ *कैथलैब, यूरोलॉजी, MRI, CT Scan* एवं अत्याधुनिक जांच केंद्र संचालित हैं। अस्पताल में *कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, मेडिसिन, गायनिक, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक, रेडियोलॉजी, ENT, एनेस्थीसिया, डेंटल एवं ऑर्थो* विभाग संचालित हैं।

*8 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां*
1. *ओपीडी-आईपीडी*: गत 8 वर्षों में *1,73,000 ओपीडी* और *55,000 आईपीडी* हुईं। इसमें से *10,200 आईपीडी* मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना और भामाशाह योजना के अंतर्गत हुईं।
2. *सर्जरी*: हड्डी विभाग में *7500 सर्जरी* हुईं, जिनमें *600 घुटने एवं कूल्हे प्रत्यारोपण* व स्पाइन के जटिल ऑपरेशन शामिल हैं। जनरल सर्जरी के *6200 ऑपरेशन* हुए।
3. *अन्य सेवाएं*: अब तक *4900 डिलीवरी*, *800 यूरो सर्जरी* और *300 एंजियोप्लास्टी* की गईं। कोटा के निजी अस्पतालों में 40,000 का खर्च आने वाले प्रसव को यहां *25,000 रुपए* में किया जाता है। CBC जैसी जांच बाहर महंगी होती है, यहां *150 रुपए* में होती है।
4. *बेड क्षमता*: अस्पताल की शुरुआत 100 बेड से हुई थी, जिसे अब बढ़ाकर *200 बेड* कर दिया गया है।
5. *कोविड काल*: कोरोना काल में *डॉ. राजाराम* की टीम सहित समस्त स्टाफ ने जिला प्रशासन के सहयोग से तत्परता से अनगिनत जीवन बचाए।

*डायरेक्टर्स के विचार*
*डायरेक्टर CA प्रिया जैन* ने बताया कि वह अस्पताल में रोजाना बेड-टू-बेड राउंड लेती हैं एवं मरीजों व परिजनों से स्वयं वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करती हैं।

*डायरेक्टर मनोज अग्रवाल* ने कहा कि हमारा ध्येय 24 घंटे उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा उपलब्ध कराना है, जिससे मरीजों को परेशानी न हो।

*डायरेक्टर पुनीत कुमरा* ने कहा _”हम दो पैसे कम कमा लेंगे लेकिन किसी भी मरीज के साथ अनैतिक तरीके से गलत पैसा नहीं लेंगे। इसी उद्देश्य के साथ हमने यह अस्पताल शुरू किया है।”_

*डायरेक्टर पवित्र गुर्जर* ने कहा कि आत्महत्या करने वाले एक बार अस्पताल आकर देखें कि मरीज व परिजन जिंदगी के लिए कितना संघर्ष करते हैं और डॉक्टर-स्टाफ कितनी मेहनत से जान बचाते हैं।

*डायरेक्टर डॉ. शुभांशु जैन* ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में *न्यूरो डिपार्टमेंट* प्रारम्भ किया जाएगा एवं *नर्सिंग कॉलेज* का भी शुभारम्भ होगा।

वर्तमान में अस्पताल में *240 चिकित्सा कर्मी* और *32 अनुभवी डॉक्टर* सेवाएं दे रहे हैं।

*उपस्थिति*
प्रेस वार्ता में *डायरेक्टर मनोज अग्रवाल, डायरेक्टर पवित्र गुर्जर, डायरेक्टर चेतन कुमरा, किरण गुर्जर, पुनीत कुमरा, एडमिन हेड वीरेंद्र शर्मा, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हितेंद्र राजावत, ऑर्थोपेडिक डॉ. शुभांशु जैन, जनरल फिजिशियन डॉ. नरेंद्र, डॉ. दिलीप, डॉ. दीक्षा शाक्यवाल, डॉ. नितेश मीणा, डॉ. राजाराम, डॉ. बृजेश गोयल, गायनिक डॉ. सिंपल अग्रवाल, डॉ. समरा मसूद, रेडियोलॉजी डॉ. महेंद्र आर्य, डॉ. हिमांशु नागर, डॉ. मुकेश नागर* आदि उपस्थित रहे।

प्रबंधन ने कहा कि _”हमारा उद्देश्य पैसा कमाना नहीं, सेवा करना है। इसी भावना के साथ हम अफॉर्डेबल शुल्क में गुणवत्तापूर्ण इलाज दे रहे हैं।”_

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

*स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से प्रेरित होकर डली प्रिया हॉस्पिटल की नींव*

*प्रिया हॉस्पिटल, बारां का 8वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया* *निःशुल्क जांच शिविर, 8 साल की उपलब्धियों पर

Live Cricket