[aioseo_breadcrumbs]

ग्राम रथ बन रहे हैं विकास के सारथी

बारां। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्याें की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ग्राम रथ अभियान के तहत शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र अंता में महलपुर, ईश्वरपुरा, भटवाड़ा, हिंगोनिया, बोहत बारां-अटरू में अंताना, पटना, दड़ा, कवाई किशनगंज में ढिकवानी, हाटरी, बिंची, निवाड़ी, नाटई, खाण्ड़ा सहरोल छबड़ा में तीतरखेड़ी, गोडियामेहर, बापचा एवं कडैयाहाट में ग्राम रथों से प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान ऑडियो वीडियो व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं का संदेश दिया गया। अभियान में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मोबाईल वैन की एलईडी स्क्रीन पर किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों और उन्नत पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही चार वैनों से एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। लोक कलाकारों द्वारा गांवों में संध्या चौपाल में शाम के समय गीतों और नाटकों के जरिए योजनाओं को रोचक ढंग से समझाया जा रहा हैं। रथों पर ग्रामीणों के सुझाव लेने के लिए सुझाव पेटिका रखी गई है।


ग्राम रथ आज यहां करेंगे प्रचार-प्रसार
शनिवार को विधानसभा क्षेत्र अंता में इकलेरा, दौलतपुरा, तुलंसा, कोटडीतुलसां, बामली, बामला बारां-अटरू में कवाई, गोरधनपुरा, मुसईगुजरान, कूण्ड़ी, किशनगंज में खटका, सेमली फाटक, बैहटा, राजपुर, मुण्डियर, शाहबाद तथा छबड़ा में भीलवाड़ा नीचा, भूलोन, जैपला एवं कोटड़ापार में ग्राम रथों से प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

किसान को मिला अनुदान का लाभ
प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्राम रथ अभियान के तहत भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालय पंचायत समिति अटरू में गुरूवार को ग्राम रथ अभियान स्थल अटल सेवा केन्द्र चरड़ाना में आए लाभार्थी ग्राम चरडाना निवासी संतोष कुमार पुत्र छोटूलाल मीणा ने बताया कि वह अपने खेत में वर्षाें से क्यारी प्रणाली से खेती कर रहा है, जिससे पानी की अधिक खपत तथा मेड़ बांधने में परेशानी होती थी। उसको पाइपलाइन की आवश्यकता थी, परन्तु वह नया खरीदने पर पूरा भुगतान करने में असमर्थ था। कृषि पर्यवेक्षक ने समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी। लाभार्थी ने ग्राम रथ अभियान मे होकर कृषि पर्यवेक्षक की सहायता से पाइप लाइन खरीदने में अनुदान के लिए आवेदन किया। जिस पर पंचायत समिति अटरू के विकास अधिकारी राहुल कुमार बैरवा, सहायक कृषि अधिकारी अनिरूद्ध देवतुल्य तथा कृषि पर्यवेक्षक द्वारा किसान को अनुदान के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी करवाने में सहायता प्रदान की। इस अनुदान से परेशानियों का समाधान होने पर लाभार्थी के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई और लाभार्थी ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्राम रथ अभियान की सराहना की।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS