बारां। राज्य सरकार द्वारा कुशल बुनकरों, सहकारी समितियों को उनके द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट उत्पादों एवं गतिविधियों को पहचान व सम्मान दिलाने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द महाप्रबन्धक रविन्द्र वर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय बुनकर पुरस्कार के लिए जिले की सीमा में कार्यरत हथकरघा समितियों, बुनकरों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार के लिए हथकरघा समितियों का चयन उनके गत तीन वर्षाें से लाभ अर्जन, राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय मेलों, एक्सपो में उनकी सहभागिता, गत तीन वर्षाें में विभागीय योजनाआंे में सक्रिय भूमिका, निर्यात में योगदान व अन्य विशिष्ट योगदान के आधार पर किया जाएगा।
बुनकरों को पुरस्कार देते समय उनके द्वारा उत्पादित विशिष्ट उत्पादों एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के मेलांे में उनके द्वारा किए गए राज्य के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखा जाएगा। बुनकरांे, बुनकर सहकारी समितियों का चयन जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।
चयनित बुनकरों, सहकारी समितियों को प्रथम पुरस्कार 5100, द्वितीय 3100, तृतीय 2100 एवं सांत्वना पुरस्कार 1100 रूपए नगद दिया जाएगा। इच्छुक बुनकर, बुनकर सहकारी समितियां आवेदन फार्म कार्यालय जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र से प्राप्त कर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कार्यालय में 30 जून 2026 तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



