बारां। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का महिला कानिस्टेबल द्वारा सादा वस्त्रों में डिकाॅय आॅपरेशन कर 2 मनचलों के विरूद्ध की थाना कोतवाली बारां में कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत राजेश चैधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व राकेश शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंहिला अपराध अनुसंधान सैल बारां के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट बारां की प्रभारी चेतना स्वामी स0उ0नि की टीम का गठन किया गया। जो सादा वस्त्रों में मनचलों पर निगरानी रखते हुए किरण मार्केट बारां में पहंुची। जहां पर 2 युवकों ने उनका पीछा कर जान-पहचान बढ़ाने की बात करने लगे। वे कुछ अश्लील हरकत व ईशारे करते उससे पहले ही वहां आस-पास तैनात कालिका पेट्रोलिंग यूूनिट की टीम ने उन मनचलों को धर-दबोचा। जिनमें से एक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ से प्रभावी कार्यवाही करते हुए जितेन्द्र ज्वैलर्स के पास संतोष मेडिकल के सामने उसे दबोच लिया। उसके बाद टीम द्वारा 112 नम्बर पर काॅल करके गाड़ी को बुलाकर दोनों मनचलों को थाना कोतवाली बारां ले जाकर उनके विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।
मनचलों द्वारा प्रयुक्त बिना नम्बरी मोटरसाईकिल को कागजात के अभाव में धारा 207 एमवी एक्ट में जप्त किया गया है। बारां पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी प्रकार की समस्या होने पर महिला हैल्प लाईन नम्बर 1090 एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम बारां के मोबाईल नम्बर 8764851123 व 112 नम्बर पर काॅल करें।
गिरफ्तार व्यक्तिः-
1.सोयल उर्फ बाबू पुत्र असफाख मुसलमान उम्र 20 साल निवासी ओढपुरा थाना कोतवाली
बारां।
2 पुनित शर्मा पुत्र धर्मेन्द्र शर्मा ब्राह्मण उम्र 22 साल निवासी श्रीजी चैक बारां थाना कोतवाली
बारां
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीमः-
1. चेतना स्वामी स0उ0नि0
2. कारी बाई हैड कानि0
3. दिपाली कानि0
4. मीनाक्षी कानि0
5. मीना कानि0
6. मीना कानि0
7. बुद्धि कानि0
8. धापू कानि0
9. कमला कानि0
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते


