पेड़ की छांव में लगी जनसमस्याओं की चौपाल
बारां /अटरू/कवाई। बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा की “जन संवाद यात्रा” शुक्रवार को कवाई मंडल क्षेत्र में भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद पूरे उत्साह और जनसमर्थन के साथ जारी रही। यात्रा के दौरान विधायक बैरवा ने टीगरी, महाराजपुरा, पटना, बरला, सिंधनी एवं हनीहेड़ा गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया।
भीषण गर्मी के बीच गांवों में पेड़ की छांव के नीचे चौपाल लगाकर विधायक बैरवा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जहां पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य जनहित के मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। विधायक बैरवा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष नंदलाल सुमन, बलराम नागर एवं मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विधायक बैरवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “आपका विधायक आपके द्वार” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, संवाद और सेवा का माध्यम बन चुका है। जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्य करवाना नहीं, बल्कि गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक एवं भाजपा परिवार के प्रत्येक सदस्य की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से लगातार जन संवाद यात्रा के माध्यम से आमजन के बीच पहुंचा जा रहा है।
भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि विधायक बैरवा द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि कोई जनप्रतिनिधि बिना किसी चुनावी माहौल के भी लगातार गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है तथा आमजन की पूछपरख कर रहा है। जन संवाद यात्रा को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन और स्नेह मिल रहा है।

इस दौरान प्रदीप नागर, चंचल नागर, नेमीचंद मीणा, नंदलाल नागर, रोहित नागर, गोविंद यदुवंशी, महिपाल नागर, मनीष गालव, हेमंत शर्मा, सत्येंद्र नागर, भेरूलाल बैरवा, बाबूलाल बैरवा, राजाराम नागर, भूपेंद्र नागर, हरीश गालव, प्रेम सुमन, भरत नागर, रूप नारायण पटना, नरेंद्र जांगिड़, पप्पू मीणा, पंकज मीणा, कृष्ण मुरारी मीणा, विकास मीणा एवं विजय महाराजपुरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



