[aioseo_breadcrumbs]

भाजपा शहर मंडल की बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण व आगामी चुनावों की रणनीति पर जोर

बारां। कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की बैठक शहर अध्यक्ष ओ.पी. पारेता की अध्यक्षता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार तथा मंडल प्रभारी रूप सिंह लोधा के आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, मुकेश केरवालिया, नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल एवं जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने पिछली बैठक में दिए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों से फीडबैक लिया तथा आगामी बैठकों की रूपरेखा तय की। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व द्वारा मांगी गई रिपोर्ट को शीघ्र भेजने का आह्वान करते हुए संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।
मंडल प्रभारी रूप सिंह लोधा ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी 104 बूथों पर विजय सुनिश्चित करने के लिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में बूथ स्तर पर बैठकों के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की।
 
बैठक में आईटी विभाग के जितेंद्र सिंह रहलाई, पूर्व जिला मंत्री हरिराम गुर्जर, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष पुनीत माहेश्वरी, शहर महामंत्री योगेश गोढ़, मयंक तिवारी, उपाध्यक्ष रविंद्र गुणी, चोथमल नागर, वंश प्रताप, हरिओम सुमन, हंसराज गुर्जर, मुकेश गौतम, सुनील यादव, पार्षद शिवराज महावर, मंत्री नीरज विजय, डॉ. महेश यादव, अंशुल यादव, कुंदन हाड़ा, मुकेश मीणा, अजय यादव, गणेश लोधा सहित शहर मंडल के अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS