[aioseo_breadcrumbs]

केमिकल इंजीनियरिंग के बैच का 300 प्रतिशत प्लेसमेंट

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ने रचा इतिहास
बारां। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के उत्तीर्ण हो रहे अंतिम वर्ष बैच ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 300 प्रतिशत प्लेसमेंट का गौरव प्राप्त किया है। यह उपलब्धि महाविद्यालय के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय बावेजा के नेतृत्व एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण के परिणामस्वरूप यह सफलता संभव हो सकी है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए विशेष तैयारी प्रदान की गई। केमिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों से अनेक रोजगार अवसर प्राप्त हुए हैं। अधिकांश विद्यार्थियों को औसतन दो से अधिक जॉब ऑफर प्राप्त हुए है। जो महाविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता एवं प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है।
इस अवसर पर डॉ. बावेजा ने विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं निरंतर उत्कृष्टता की भावना का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी महाविद्यालय इसी प्रकार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा। यह ऐतिहासिक उपलब्धि महाविद्यालय को प्रदेश के अग्रणी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई है।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS