बारां। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्याें की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चार एलईडी मोबाईल वैन से 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान के तहत शुक्रवार को भी विभिन्न गांवों में ऑडियो वीडियो व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं का संदेश दिया गया है।
यह अभियान में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मोबाईल वैन की एलईडी स्कीन पर किसानों को खेती बाडी की आधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों के सुझावों के लिए रथों पर सुझाव पेटिका रखी गई है। जिनके जरिए प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर भविष्य में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक जनोपयोगी और पारदर्शी बनाया जाएगा।

ग्राम रथ देखने उमड़ा हुजूम
शुक्रवार को ग्रामीण बहुल विधानसभा क्षेत्र अंता में जयनगर, मिर्जापुर, चहेड़िया, मानपुरा व सोरसन, बारां-अटरू में मण्डोला, बराना, किशनगंज में गरड़ा, बकनपुरा, खांखरा, खंडेला व रामपुरटोडिया एवं छबड़ा में काल्पाजागीर, सारथल, भावपुरा एवं बिलेण्डी में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। योजनाओं को रोचक बनाने के लिए लोक कलाकारों द्वारा शाम के समय गांवों में ‘संध्या चौपाल’ में कला जत्था के माध्यम से योजनाओं को गीतों और नाटकों के जरिए प्रभावी ढंग से समझाया गया। ग्राम रथ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड पड़ा।

आज यहां पहुंचेंगे ग्राम रथ
शनिवार को विधानसभा क्षेत्र अंता में नियाना, खजूरनाकलां, बमूलियामाताजी, दुगारी, ठीकरिया बारां-अटरू में करनाहेडा, कलमंडा, उम्मेदगंज, फूंसरा एवं किशनगंज में भंवरगढ, घट्टी, परानिया, पचलावड़ा, नाहरगढ छबड़ा में कलमोदिया, दीगोदजागीर, हरनावदाशाहजी, कुम्भाखेड़ी, कचनारियाकलां में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




