[aioseo_breadcrumbs]

भाजपा ने जारी की बारां जिला परिषद के 29 वार्डों में प्रत्याशियों की सूची

महेंद्र कुमावत एवं मोहनराज उपाध्याय के हस्ताक्षर से जारी हुई सूची
बारां। भारतीय जनता पार्टी ने बारां जिला परिषद चुनाव को लेकर अपने 29 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से जारी सूची में विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। सूची पर चुनाव संचालन समिति के संभाग प्रभारी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत तथा जिला संगठन प्रभारी मोहनराज उपाध्याय के हस्ताक्षर हैं।
वार्डवार प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है—
वार्ड नंबर 1: विमला बाई
वार्ड नंबर 2: कविता कुमारी
वार्ड नंबर 3: सीमा मेघवाल
वार्ड नंबर 4: श्रीमती ममता
वार्ड नंबर 5: मुकेश कुमार सुमन (केरवालिया)
वार्ड नंबर 6: मीरा कुमारी मेरौठा
वार्ड नंबर 7: जयेश गालव
वार्ड नंबर 8: विद्यारतन जयंंत
वार्ड नंबर 9: रामकल्याण बैरवा
वार्ड नंबर 10: अशोक कुमार
वार्ड नंबर 11: नरेश सिंह सिकरवार
वार्ड नंबर 12: हेमंत नागर
वार्ड नंबर 13: श्रीमती रमा गोयल
वार्ड नंबर 14: श्रीमती ललिता लोधा
वार्ड नंबर 15: पुखराज मालव
वार्ड नंबर 16: श्रीमती जाह्नवी मीणा
वार्ड नंबर 17: मुरारी  नागर
वार्ड नंबर 18: श्रीमती बच्ची बाई
वार्ड नंबर 19: अनुसूया लोधा
वार्ड नंबर 20: बनवारी
वार्ड नंबर 21: भगवती प्रसाद
वार्ड नंबर 22: श्रीमती भावना नागर
वार्ड नंबर 23: श्रीमती माया ओड
वार्ड नंबर 24: नाथूलाल सहरिया
वार्ड नं    25 : श्रीमती निर्मला बाई मीणा
वार्ड नंबर 26: श्रीमती शकुंतला सहरिया
वार्ड नंबर 27: रघुवीर सहरिया
वार्ड नंबर 28: बुद्धिप्रकाश सहरिया
वार्ड नंबर 29: प्रकाश
जिला परिषद चुनाव में भाजपा पूरी मजबूती से उतरेगी मैदान में: महेंद्र कुमावत   
भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला परिषद चुनाव के संभाग प्रभारी महेंद्र कुमावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बारां जिला परिषद के 29 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अब पार्टी संगठन पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटेगा। प्रत्याशियों के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनसंपर्क अभियान को गति दी जाएगी।
संगठनात्मक समन्वय के साथ बनाएंगे चुनावी रणनीति
कुमावत ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित संगठन है। पंचायत राज चुनावों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आमजन से सीधा संवाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रत्येक वार्ड में पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ग्रामीण विकास के कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पूर्व जन प्रतिनिधियों को साथ लेकर चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर चुनाव प्रबंधन को प्रभावी बनाया जाएगा। भाजपा का प्रयास है कि पंचायत राज संस्थाओं के माध्यम से गांवों में विकास कार्यों को गति मिले और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान हो।
कुमावत ने सभी प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे : जिला प्रवक्ता 
भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि जिला परिषद चुनाव को लेकर पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया है। पार्टी संगठन की ओर से प्रत्याशियों के चयन में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क को महत्व दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और पार्टी की नीतियों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन का लक्ष्य पंचायत राज संस्थाओं में जनसेवा, पारदर्शिता और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देना है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और संगठनात्मक अनुशासन के साथ चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS