बालिका शिक्षा हेतु 12 लाख का अनुदान एकत्रित किया
बारां। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बैरवा विकास समिति कोटा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया।
समारोह में समिति द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने एवं छात्रावास निर्माण के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

इस अवसर पर ADM बृजमोहन बैरवा द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नई अनुदान पहल की शुरुआत की गई। इस पहल के अंतर्गत शिक्षक एवं सचिव स्काउट-गाइड स्थानीय संघ बारां, महेन्द्र कुमार बैरवा ने प्रथम अनुदान के रूप में 21,000 रुपये की राशि भेंट कर प्रथम भामाशाह के रूप में इस अभियान की शुरुआत की।
महेन्द्र कुमार बैरवा के इस सहयोग के पश्चात अन्य दानदाताओं ने भी आगे आकर सहयोग किया, जिससे समिति को कुल लगभग 12 लाख रुपये की अनुदान राशि प्राप्त हुई। यह राशि हाड़ौती क्षेत्र की बालिकाओं की शिक्षा एवं छात्रावास निर्माण हेतु उपयोग में ली जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राधेश्याम बैरवा, विधानसभा बारां-अटरू उपस्थित रहे। उन्होंने महेन्द्र कुमार बैरवा की इस पहल की सराहना करते हुए साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बैरवा महासभा समिति बारां के महामंत्री भवानीशंकर बडगोत्या, कोषाध्यक्ष हेमराज मायथा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मायथा, मोतीलाल हेड, मुकेश डोरिया, कुलदीप बैरवा, ओमप्रकाश बैरवा सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



