[aioseo_breadcrumbs]

अग्रवाल महिला जागृति संगठन ने डांडिया मस्ती के पोस्टर का किया विमोचन

बारां। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 व नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत श्री वैष्णव अग्रवाल पंचायत बारां के संरक्षण में अग्रवाल महिला जागृति संगठन,बारां द्वारा शुक्रवार को डांडिया मस्ती के पोस्टर का विमोचन श्री सत्यनारायण मंदिर पर किया गया|
       कार्यक्रम संयोजक पियूष गर्ग व सहसंयोजक राहुल गोयल ने बताया कि श्री वैष्णव अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल, महामंत्री सतीश अग्रवाल, रामू बोरिना वाले व अग्रवाल महिला जागृति संगठन संस्थापिका मंजू गर्ग और अध्यक्षा उर्मिला बंसल द्वारा डांडिया मस्ती के पोस्टर का विमोचन किया गया।
 संगठन संस्थापिका मंजू गर्ग ,अध्यक्षा उर्मिला बंसल ने बताया कि 12 अक्टूबर सोमवार को  डांडिया मस्ती का आयोजन विवान मैरिज गार्डन मनिहारा मंदिर के पास कोटा रोड पर सायं 7:00 बजे से होगा। डांडिया मस्ती मैं सभी वर्गों के लिए डांडिया उपहार जीतने का अवसर प्राप्त होगा।
        संयोजक पियूष गर्ग, सहसंयोजक राहुल गोयल ने सभी अग्र बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की|
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS