जागरण एवं भजन संध्या में शंकरजी का ब्यावला की होगी प्रस्तुति
बारां। समीपवर्ती ग्राम सुन्दलक में श्रीखेमजी महाराज प्रांगण में 9 अक्टूबर को रात्रि को भव्य जागरण एवं दूसरे दिन शुक्रवार को भव्य मेला भरेगा। गांव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। ग्रामवासियों द्वारा गुरूवार को सभी तैयारियांे को अंतिम रूप दे दिया गया है।
समिति अध्यक्ष कुलदीप मीणा ने बताया कि परिसर में रात्रि को होने वाले जागरण एवं भजन संध्या में शंकरजी का ब्यावला की प्रस्तुति गायककार एवं यूट्यूबर राधेश्याम प्रजापति द्वारा दी जाएगी। वहीं दूसरे दिन शनिवार को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। समिति ने क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से जागरण और मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीखेमजी महाराज का आशीर्वाद लेने की अपील की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




