[aioseo_breadcrumbs]

खल्दी  में 80 बीघा वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर डीएफओ को सौंपा ज्ञापन 

बारां। बारां जिले की तहसील किशनगंज के अंतर्गत आने वाले रेंज नाहरगढ़ के ग्राम खल्दी में वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्राम खल्दी निवासी छोटूलाल पुत्र लक्ष्मीचंद ने मण्डल वन अधिकारी, बारां को ज्ञापन सौंपकर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
प्रार्थी छोटूलाल ने आरोप लगाया है कि ग्राम खल्दी निवासी हरिओम चौधरी एवं हेमन्त चौधरी पुत्रगण बाबूलाल चौधरी द्वारा लगभग 70 से 80 बीघा वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर काश्त की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संबंध में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि अवैध अतिक्रमियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे कहते हैं “हम जाट हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता”। प्रार्थी ने वन विभाग के कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पास अवैध अतिक्रमण के फोटो एवं वीडियो भी मौजूद हैं।
छोटूलाल ने मांग की है कि अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि ग्रामीणों के मवेशियों के चरने के लिए वन भूमि बचाई जा सके।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

 समभाव संगोष्ठी के साथ सम्पन्न हुआ सिद्दीक बाबा जन्मोत्सव एवं गुरुपूर्णिमा महोत्सव

बारां। श्री सिद्दीक बाबा लोक कल्याण संस्थान, बारां एवं साम्प्रदायिक सद्भावना संस्थान, बारां के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय समन्वयी संत,

Live Cricket