[aioseo_breadcrumbs]

हेमलता सोन को इंडियन कांग्रेस रिवोल्यूशन टीम का बारां जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

बारां। इंडियन कांग्रेस रिवोल्यूशन टीम, नई दिल्ली द्वारा हेमलता सोन को बारां जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले भर में खुशी की लहर है। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हेमलता सोन का पुष्प गुच्छ, फूल माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

हेमलता सोन ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए इंडियन कांग्रेस रिवोल्यूशन टीम के राष्ट्रीय नेतृत्व, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव श्री मदन मोहन नागर, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानचंद जी मेघवाल, कोटा जिला अध्यक्ष श्री मूलचंद मीणा एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाएंगी। संगठन को मजबूत बनाने, कांग्रेस की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी को सशक्त बनाने के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयां देने का विश्वास दिलाया।

स्वागत कार्यक्रम में रिंकू पांचाल, रेखा पांचाल, रीधू, राधिका, शीतल, सोनू, ममता, उर्मिला, शांति, निर्मला, रुक्मिणी, राधा योगी, उर्मिला बैरवा, निर्मला वर्मा, ममता वर्मा, कमला, सुमन, संतोष, सुमन, कमलेश, सीमा, मुन्नी मेहता, सुगन बैरवा, कृष्णा, परी, पूजा, पार्वती, लक्ष्मी, निशा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हेमलता सोन को इंडियन कांग्रेस रिवोल्यूशन टीम का बारां जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

बारां। इंडियन कांग्रेस रिवोल्यूशन टीम, नई दिल्ली द्वारा हेमलता सोन को बारां जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले भर

Live Cricket