[aioseo_breadcrumbs]

ग्राम रथ से पूर्ण हो रहे हैं ग्रामीणों के मनोरथ

बारां। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्याें की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ग्राम रथ अभियान के तहत बुधवार को विधानसभा क्षेत्र अंता में रैबारपुरा कोयला, बारां-अटरू में कवाई, मुकुंदपुरा, किशनगंज में रानीबड़ौद, छबड़ा में सेवनखेड़ी, बटावदापार एवं मानपुरा मेंें ग्राम रथों से प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान ऑडियो वीडियो व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं का संदेश दिया गया। अभियान में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मोबाईल वैन की एलईडी स्क्रीन पर किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों और उन्नत पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही चार वैनों से एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। लोक कलाकारों द्वारा गांवों में संध्या चौपाल में शाम के समय गीतों और नाटकों के जरिए योजनाओं को रोचक ढंग से समझाया जा रहा हैं। रथों पर ग्रामीणों के सुझाव लेने के लिए सुझाव पेटिका रखी गई है।

आज यहां जाएंगे रथ
गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र अंता में उल्थी, भैरूपुरा, कोटड़ीसूण्ड़ा, बारां-अटरू में चारपुरा, मोठपुर किशनगंज में किशनगंज, छबड़ा में खांखरा, मोरेला एवं धींगाराड़ी में ग्राम रथों से प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कृषि यंत्र खरीदने पर मिला अनुदान
ग्राम रथ अभियान के तहत भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालय पंचायत समिति अटरू में मंगलवार को अटल सेवा केन्द्र शेरगढ़ में आए ग्राम करजूना निवासी लाभार्थी राकेश कुमार धाकड़ पुत्र बिरधीलाल धाकड़ ने बताया कि उसके पास टेªक्टर है, परन्तु रोटावेटर नहीं है। खेत में जुताई के लिए रोटावेटर किराये से लगवाना पड़ता है, जिससे खर्च अधिक होता वह रोटावेटर खरीदने के लिए सम्पूर्ण भुगतान करने में असमर्थ है। इसके लिए कृषि परिवेक्षक रविन्द्र कुमार सुमन ने जानकारी दी कि कृषि यंत्र खरीदने पर राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है।

लाभार्थी ने ग्राम रथ अभियान में उपस्थित होकर कृषि पर्यवेक्षक की सहायता से रोटावेटर खरीदने में अनुदान के लिए आवेदन किया। जिस पर तहसीलदार अटरू महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, सहायक कृषि अधिकारी ऋषिराज सिंह तथा कृषि परिवेक्षक सुमन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किसान को अनुदान के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी करवाने में सहायता प्रदान की। इस अनुदान से लाभार्थी की परेशानियां का समाधान होने से चेहरे पर खुशी की लहर छा गई। और लाभार्थी ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्राम रथ अभियान की बहुत सराहना की।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS