बारां। बाबा पठान साहब परिसर में एक मिटिंग का आयोजन किया गया, जिसमे उर्स की तारीख तेय करने और सदर नियुक्ति करने के लिए अहम् मिटिंग का आयोजन किया गया।
मीटिंन में उर्स की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी मेम्बरों ने अपने सुझाव रखे और उर्स को बेहतर तरीके आयोजित करने के लिए अपने सुझाव दिये।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से उर्स कमेटी के सदर शेरू पठान को बनाया गया। इस मौके पर मौजूद सदस्यों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए उम्मीद जताई कि उनकी सदारत में उर्स के तमाम कार्यक्रम बेहतर तरीके से सम्पन्न होंगे।
बैठक में उर्स की व्यवस्थाओं, अनुशासन और विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा हुई तथा सभी सदस्यों ने मिलकर सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
उर्स कमेटी में सरपरस्त जिला वक्फ कमेटी के चेयरमैन इरफ़ान अंसारी, मोईन बाबा, सलाम बाबा, पूर्व सदर मोहम्मद जफ़र अंसारी, एडवोकेट फ़िरोज़ खान क़ो बनाया गया और जुगनू भाई क़ो सेकेट्री और मास्टर जाहिद हुसैन क़ो खजाँची बनाया गया!
इस दौरान मासूक अली, नासिर हुसैन बंटी, मुन्ना बाबा, मास्टर खलील, नासिर, आबिद देशवाली,शोयरब अख्तर, असलम राजा, गुड्डु भाई, फ़िरोज़ मंसूरी, गोलू पठान,गुलज़ार भाई, अनस चिस्ती, शेखु खान, भीमा सुमन, कालू मिस्त्री, आदिल, जीशान,आदि मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



