[aioseo_breadcrumbs]

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बारां में जश्न, प्रताप चौक पर की आतिशबाजी

बारां। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में पूरे देश के साथ बारां जिले में भी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देश पर शहर अध्यक्ष ओ.पी. पारेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में “झालमुड़ी” के साथ खुशी व्यक्त की तथा एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक जनादेश देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। आतिशबाजी कार्यक्रम शहर के बीचो बीच मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सांय 7 बजे प्रताप चौक पर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी रही।
इन नेताओं ने रखे विचार
पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन ने कहा कि भाजपा की यह विजय संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए विकास की राजनीति को समर्थन दिया है। शहर अध्यक्ष ओ.पी. पारेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार भाजपा के साथ मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा के साथ संगठन को और सशक्त बनाएं। जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने  कहा कि यह जीत “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और गरीब कल्याण की योजनाओं ने हर वर्ग का विश्वास जीता है, जिसका परिणाम यह ऐतिहासिक जनादेश है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामस्वरूप यादव, नागरिक बैंक के चेयरमैन हरगोविंद जैन, जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, मुकेश केरवालिया, नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल, भाजपा नेता ओम चक्रवर्ती, हरिराम गुर्जर, लोकेश शर्मा, सत्यपाल गुप्ता, बद्री प्रसाद मेघवाल, हेमंत शर्मा, भाजपा शहर महामंत्री योगेश गोढ़, मयंक तिवारी, आशु अरोड़ा, पार्षद विजय पीपलानी, मुकेश गौतम, हरिओम सुमन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS