[aioseo_breadcrumbs]

50-60 प्रतिशत टिकिट युवाओं को देगी कांग्रेस

बारां।  जिला कांग्रेस कार्यालय पर युवा कॉग्रेस द्वारा पंचायत टास्क फ़ोर्स अभियान को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने कहा की कांग्रेस हमेशा से युवाओं को राजनीती में लाने के पक्ष में रही है और हमेशा चुनावों में युवाओं को मौका दिया है।
पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने कहा की इस बार भी निकाय व पंचायती राज चुनाव में युवाओं को 50-60 प्रतिशत टिकिट दिए जायेंगे ताकि युवा राजनीती में आगे आकर देश का भविष्य सुनिश्चित करेंगे।
युवा कांग्रेस के पंचायत टास्क फ़ोर्स अभियान के बारां प्रभारी विजय प्रताप सिंह पानाहेड़ा ने कहा की राहुल गाँधी जी की सोच के अनुरूप युवा कांग्रेस ने इस अभियान को लॉन्च किया है। इस में उन युवाओं को तालाशा जायेगा जो कांग्रेस की विचार धारा में विश्वास रखते है और धरातल पर आम जनता की सेवा करना चाहते है उनको चुनाव लड़ाया जायेगा और राजनीती में मजबूत स्थान दिया जायेगा।
पूर्व छात्र संघ हिमांशु धाकड़ ने कहा की ज्यादा से ज्यादा युवा इस अभियान से जुड़े और ऑनलाइन अपना परिचय संगठन द्वारा लॉन्च किये गए ऐप पर भरे और स्थानीय निकाय व पंचायती राज चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, प्रभारी विजय प्रताप सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु धाकड़, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शर्मा, मंडल अध्यक्ष, इरफ़ान अंसारी, पार्षद मयंक माथोड़िया, छात्र संघ महासचिव साजिद हुसैन सहित अन्य युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी नगरीय निकायों में विशेष स्वच्छता महा-अभियान चलाया गया, युद्धस्तर पर हुई सफाई*

बारां। जिला कलेक्टर बाल मुकुंद असावा के निर्देशानुसार नगरीय निकाय क्षेत्रों – बारां, अंता, मांगरोल, छबड़ा, छीपाबड़ौद, अटरू, केलवाड़ा एवं

Live Cricket