शिविर की तैयारी पूर्ण, समाजसेवी दुर्गा प्रसाद करेंगे 31 वीं बार रक्तदान
बारां। शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 बारां कोटा, रक्तकोष फाउंडेशन बारां, अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ व शहीद रामचंद्र विद्यार्थी फाउंडेशन के सयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस व फाउंडेशन जिला संयोजक समाजसेवी दुर्गाप्रसाद प्रजापति की शादी की वर्षगांठ पर 15 मई को 12 बजे से 4, बजे तक शहीद राजमल मीणा राजकीय अस्पताल ब्लड बैंक बारां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजित किया जाएगा। जिसमें रक्तकोष फाउंडेशन बारां जिले की टीम ने तैयारी पूर्ण कर ली है।
फाउंडेशन जिला संयोजक प्रजापति ने बताया कि बारां ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी है। भीषण गर्मी के बावजूद मानवता की रक्षा के लिए रक्तवीर कार्यकर्ताओं में रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए उत्साह बना हुआ है। रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेन्द्र सोनी आईएएस, राष्ट्रीय संयोजक डा अनिल मर्मिट के मार्गदर्शन में बारां जिलाध्यक्ष नन्दलाल केसरी व शहीद रामचंद्र विद्यार्थी फाउंडेशन संचालक योगेश प्रजापति, शिविर सयोजक साजिद अली व शिविर प्रभारी मनीष प्रजापति ने बताया की शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसमें मुख्य अतिथि सिलोरी धाम के पीठाधीश्वर रघुवीर महाराज सभी रक्तदाताओं को आर्शीवाद देंगें।
बारां तहशील अध्यक्ष भवानी शंकर सुमन, अंता तहसील अध्यक्ष पुरुषोत्तम मेहरा, मांगरोल तहसील अध्यक्ष सुरेश मीणा, कवाई तहसील अध्यक्ष पवन जोशी, छीपाबड़ौद अध्यक्ष पवन वैष्णव. छबड़ा अध्यक्ष जुगल नागर, अटरू अध्यक्ष प्रयागराज गुर्जर, शाहबाद तहसील अध्यक्ष भुवनेश गोस्वामी. उपाध्यक्ष नवीन राठौर, सचिव महावीर मीणा, प्रवक्ता पंकज वैष्णव आदि तैयारियों में जूटे हुए हैं। पदाधिकारियों ने आमजन से अधिकाधिक रक्तदान करने की अपील की है। सभी रक्तदाताओ व अतिथियों के लिए संस्था की ओर से भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।
प्रजापति समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवकिशन प्रजापति, पूर्व महामंत्री ओम चक्रवती, प्रदेश सचिव द्वारका लाल प्रजापति, पूर्व संभाग अध्यक्ष रामचन्द्र गढ़वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमराज चक्रधारी, पूर्व युवा अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति महासंघ जिलाध्यक्ष ईश्वर प्रजापति, मुख्य महासचिव दिनेश बहेनिया प्रजापति विकास समिति पूर्व अध्यक्ष मदन प्रजापति, देशी पंचायत अध्यक्ष बृजमोहन हाटवा, दक्ष पंचायत अध्यक्ष ललित प्रजापति, पूर्वी अध्यक्ष छीतर लाल प्रजापति, प्रजापति छात्र संघ सहित सभी सदस्यों का रक्तदान शिविर में सहयोग रहेगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते


