[aioseo_breadcrumbs]

साइबर अपराधों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया विशेष अभियान “म्यूल हंटर”

3 प्रकरण दर्ज कर कुल 7 साइबर आरोपियों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन एवं 02 सिम कार्ड जब्त किए गए।
अभियान के दौरान कुल 67 व्यक्तियों के विरुद्ध इंसदादी कार्यवाही एवं 175 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
आमजन से अपील की जाती है कि अपने बैंक खाते किसी को किराये/कमीशन पर नहीं दे एवं साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in  पर रिपोर्ट करंे।
बारां। पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “म्यूल हंटर” के तहत व्यापक एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत अब तक कुल 3 प्रकरण दर्ज कर 7 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन एवं 2 सिम कार्ड जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराधों की रोकथाम, नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल से 30. अप्रैल तक विशेष अभियान “म्यूल हंटर” संचालित किया गया। इसके तहत राजेश चैधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन में जिले के समस्त थानाधिकारियों द्वारा साइबर अपराधों में प्रयुक्त संदिग्ध बैंक खातों (Mule Accounts), फर्जी वित्तीय लेन-देन एवं साइबर अपराध हॉटस्पॉट्स की पहचान कर उनके विरुद्ध सुनियोजित, सघन एवं तकनीकी आधारित कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित कर बैंक खातों के विश्लेषण, संदिग्ध लेन-देन की जांच एवं स्थानीय स्तर पर सूचना का संकलन किया गया। थाना कोतवाली बारां, अन्ता एवं छबड़ा में क्रमशः 01-01 प्रकरण दर्ज किए जाकर कुल 07 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अतिरिक्त जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 67 व्यक्तियों के विरुद्ध इंसदादी कार्यवाही की गई तथा 175 संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ कर उनके बैंक खातों एवं गतिविधियों का सत्यापन कर अभियान में कुल 382 बैंक खातों को चैक किया गया। अभियान के दौरान कई संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हित कर संबंधित बैंकों को आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित किया गया, जिससे संभावित साइबर धोखाधड़ी को रोका जा सका।

पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों में “म्यूल अकाउंट (Mule Accounts)” का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। अपराधी आमजन को लालच, कमीशन या झूठे प्रलोभन देकर उनके बैंक खातों का उपयोग अवैध लेन-देन के लिए करते हैं। ऐसे खातों के माध्यम से ठगी की राशि को विभिन्न स्तरों पर ट्रांसफर कर ट्रेसिंग को कठिन बनाया जाता है। इस प्रकार के अपराधों में खाता उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति भी बराबर का दोषी माना जाता है।

आमजन हेतु महत्वपूर्ण अपील एवं जागरूकता संदेशः-
– किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक या ओटीपी उपलब्ध नही करायें।
– अपना बैंक खाता किराये/कमीशन पर देना या किसी के कहने पर लेन-देन के लिए उपयोग करने देना गैरकानूनी कृत्य है।
– ऐसे मामलों में संबंधित खाताधारक के विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
– अज्ञात कॉल, मैसेज, लिंक या फर्जी ऑफर्स (जॉब, लोन, ईनाम आदि) से सावधान रहें।
– किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करना अत्यंत आवश्यक है।

साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत यहाँ रिपोर्ट करेंः-

. राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in
. हेल्पलाइन नंबर- 1930 (तुरंत कॉल करें – “गोल्डन ऑवर” में रिपोर्ट करने से राशि होल्ड होने की संभावना अधिक रहती है)
. निकटतम पुलिस थाना/साइबर थाना में संपर्क करें

जिला पुलिस बारां द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध यह विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा तथा आमजन की सुरक्षा हेतु नवीन तकनीकों एवं रणनीतियों का उपयोग करते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपीः-
1. रितेश मीना पुत्र रामपाल निवासी हनुवन्तखेडा पुलिस थाना अन्ता जिला बारां हाल मोरजी वाले बाबा की बगीची, मछली पालन ऑफिस के पास शिवसागर कोटा पुलिस थाना उनघोग नगर कोटा शहर
2.बिट्टू कहार पुत्र सियाराम निवासी कैरियर पाॅईन्ट के पास, शिवसागर पुलिस थाना उघोग नगर कोटा।
3.अमन सुमन पुत्र नरेन्द्र कुमार सुमन निवासी बडवा थाना अन्ता जिला बारां (राज0)
4.लक्की शाक्यवाल पुत्र दिनेश निवासी बडवा थाना अन्ता जिला बारां हाल खंडगांवडी सिविल लाईन्स कोटा, थाना नयापुरा जिला कोटा (राज०)
5. भूपेन्द्र पहाडिया उर्फ अक्षय पुत्र धर्मेन्द्र निवासी रामदेव मन्दिर के पास, दोस्तपूरा कोटा थाना नयापूरा जिला कोटा शहर।
6. आशिष मेहरा पुत्र नरेश कुमार निवासी नव दुर्गा माता मन्दीर सिविल लाईन खन्ड गांवडी नयापूरा कोटा शहर (राज०)
7. हर्षित मेहर पुत्र बनवारी लाल निवासी वार्ड न 4 व्यासों की बावडी के पास गुर्जर मोहल्ला खानपुर थाना खानपूर जिला झालावाड।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS