[aioseo_breadcrumbs]

डोमा परिसंघ ने परिंडें बांधकर मनाई बुद्ध जयंती

बारां। दलित ओबीसी माइनोरिटी एवं आदिवासी संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ (डोमा परिसंघ) की ओर से शुक्रवार को बेजुबान पक्षियों के लिए दीनदयाल पार्क में परिंडे बांधकर बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश पंकज की अगुवाई में पदाधिकारियों व सदस्यों ने भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली।

इसके बाद सभी ने मिट्टी व प्लास्टिक के परिंडें बांधे और उनमें पानी भरा। इस अवसर पर जिला संरक्षक रमेशचंद यादव, सलाहकार पदम महावर, उपाध्यक्ष देवकीनंदन नरवाल, मंत्री अशोक नरवाल, विधि सलाहकार एडवोकेट विनय सोन, कोषाध्यक्ष कृष्णमुरारी मेहरा, संगठन मंत्री रामदयाल ऐरवाल, राजा नरवाल, महावीर बैरवा, बंटी नरवाल, आदि मौजूद थे।
फोटो 1 बारां।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS