[aioseo_breadcrumbs]

137 व्यक्तियों की हुए सफल ऑपरेशन

बारां 31 दिसंबर. महाराणा प्रताप सेवा संघ  एवं  बृजेश गोयल सेवा स्मृति संस्थान के सोजन्य से हुऐ आंखों के ऑपरेशन करवा कर लौटे 137 महिला व पुरुष सामाजिक संगठनों द्वारा हाल-चाल पूछ कर अपने-अपने घरों पर रवाना किए.
 महाराणा प्रताप सेवा संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव ने बताया कि 137 व्यक्तियों की हुए सफल ऑपरेशन से रोगियों को अब अपनी आंखों से साफ सुथरा  दिखने लगेगा. ऑपरेशन के दोरान किसी को भी  परेशानी नहीं आई, इसके लिए दोनों  संस्थाओं ने डीडी नेत्र अस्पताल की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया.
गालव ने कहा कि अब फोलो कैंप  प्रातः 10: बजे से खंडेलवाल धर्मशाला राजकीय चिकित्सालय के सामने 5.1.2025 को लगेगा. कैंप में दोबारा चिकित्सको की टीम द्वारा  आंखों का चेकअप किया जाएगा. नजर वाले चश्मा के नंबर लिए जाएंगे एवं अगली निश्चित तारीख को 137 रोगियों को नजर वाले चश्मे निशुल्क प्रदान किए जाएंगे. सामाजिक कार्य में सहयोगी महाराणा प्रताप सेवा संघ जिला बारा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव, जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण नागर, जिला मंत्री जिनेश कुमार जैन, नंदकिशोर शाक्यवाल थे.
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket