बारां 31 दिसंबर. महाराणा प्रताप सेवा संघ एवं बृजेश गोयल सेवा स्मृति संस्थान के सोजन्य से हुऐ आंखों के ऑपरेशन करवा कर लौटे 137 महिला व पुरुष सामाजिक संगठनों द्वारा हाल-चाल पूछ कर अपने-अपने घरों पर रवाना किए.
महाराणा प्रताप सेवा संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव ने बताया कि 137 व्यक्तियों की हुए सफल ऑपरेशन से रोगियों को अब अपनी आंखों से साफ सुथरा दिखने लगेगा. ऑपरेशन के दोरान किसी को भी परेशानी नहीं आई, इसके लिए दोनों संस्थाओं ने डीडी नेत्र अस्पताल की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया.
गालव ने कहा कि अब फोलो कैंप प्रातः 10: बजे से खंडेलवाल धर्मशाला राजकीय चिकित्सालय के सामने 5.1.2025 को लगेगा. कैंप में दोबारा चिकित्सको की टीम द्वारा आंखों का चेकअप किया जाएगा. नजर वाले चश्मा के नंबर लिए जाएंगे एवं अगली निश्चित तारीख को 137 रोगियों को नजर वाले चश्मे निशुल्क प्रदान किए जाएंगे. सामाजिक कार्य में सहयोगी महाराणा प्रताप सेवा संघ जिला बारा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव, जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण नागर, जिला मंत्री जिनेश कुमार जैन, नंदकिशोर शाक्यवाल थे.
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




