[aioseo_breadcrumbs]

जिले के वरिष्ठ साहित्यकार कन्हैयालाल शर्मा की पंचम कृति ‘तपन’ का विमोचन 2 अगस्त को

बारां। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार कन्हैयालाल शर्मा की पंचम काव्य कृति ‘तपन’ का भव्य विमोचन समारोह रविवार, 2 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार कन्हैयालाल शर्मा वर्षों से सतत साहित्य सृजन में संलग्न हैं। 85 वर्ष की आयु में भी वे निरंतर कविताओं का सृजन कर समाज की वर्तमान स्थिति, दशा और दिशा को अपनी लेखनी के माध्यम से अभिव्यक्त करते हुए जनजागरण का कार्य कर रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि उनकी नवीन काव्य कृति ‘तपन’ में भी समाज के समकालीन परिवेश, मानवीय संवेदनाओं तथा सामाजिक सरोकारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित कन्हैयालाल शर्मा की अनेक कविताएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं तथा उन्हें साहित्य के क्षेत्र में अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।

 

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा ने बताया कि कन्हैयालाल शर्मा जिले के वरिष्ठ एवं सम्मानित साहित्यकार हैं। उन्होंने अनेक साहित्यिक संस्थाओं में संरक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नई पीढ़ी के साहित्यकारों को मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया है। वे पूर्व में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश पदाधिकारी भी रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में जिले में अनेक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनसे नवोदित रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

 

उन्होंने कहा कि 85 वर्ष की आयु में भी कन्हैयालाल शर्मा का सतत साहित्य सृजन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। 2 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘तपन’ काव्य संग्रह के विमोचन समारोह में प्रदेश एवं जिले के साहित्यकारों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

 

यह समारोह स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विकास समिति, बारां तथा अखिल भारतीय साहित्य परिषद, इकाई बारां के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हेमलता सोन को इंडियन कांग्रेस रिवोल्यूशन टीम का बारां जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

बारां। इंडियन कांग्रेस रिवोल्यूशन टीम, नई दिल्ली द्वारा हेमलता सोन को बारां जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले भर

Live Cricket