[aioseo_breadcrumbs]

यूनिएनटीपीसी अंता ने बालाखेड़ा विद्यालय में STEM लैब का किया शुभारंभ

अंता। नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत एनटीपीसी अंता द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालाखेड़ा में “इंटीग्रेटेड साइंस सेंटर/स्टेम (STEM ) लैब” का शुभारंभ किया गया। लैब का उद्घाटन वंदना चतुर्वेदी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रमुख (पश्चिमी क्षेत्र-1) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर वंदना चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना और व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ैज्म्ड आधारित शिक्षा बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) दिलेर सिंह कुहाड़ सहित विद्यालय के प्राचार्य आजाद सिंह मीणा, एनटीपीसी के अधिकारी, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को स्कूल बैग भी वितरित किए गए।
एनटीपीसी अंता की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS