[aioseo_breadcrumbs]

धरती माता बचाओ अभियान के तहत बैठक आयोजित

बारां। कृषि विभाग द्वारा उपखंड अधिकारी विश्वजीत सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को धरती माता बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का आयोजन आत्मा सभागार कृषि भवन में किया गया। बैठक में कृषि विभाग के सहायक निदेशक धनराज मीणा ने धरती माता बचाओ अभियान, आपणो खेत-आपणी खाद, पराली प्रबन्धन, उर्वरक डायवर्जन रोकने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हांेने बताया कि जिले में खरीफ मौसम के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। लेकिन वैकल्पिक उर्वरक अपनाने के लिए भी कृषक गोष्ठियों व अन्य माध्यम से किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही कृषकों को जैविक खेती की अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही पराली प्रबन्धन के तहत फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसानों से कृषकों को अवगत कराया जा रहा है और जलाने के रोकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उपखण्ड अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक कृषि पर्यवेक्षक व सहायक कृषि अधिकारी प्रतिदिन या साप्ताहिक लक्ष्यानुसार अपने अधीनस्थ कार्यक्षेत्र में जाकर कृषकों को धरती माता बचाओ अभियान के बारे में जागरूक किया जाए एवं प्रतिदिन की प्रगति जैसे फोटोग्राफ, कृषकों की संख्या मोबाइल नम्बर आदि रिकार्ड संधारण किया जाए।

उन्होंने धरती माता बचाओ अभियान के तहत कृषकों को जागरूक करने के लिए उपखंड अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों, कम्पनी व खाद-बीज विक्रेता प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। कार्यशाला में कृषि उप जिला सहायक निर्देशक शिवराज मीणा व कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ स्थानीय खाद-बीज विक्रेता के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS