[aioseo_breadcrumbs]

बैठक में किन्नर समाज के अधिकारों पर चर्चा

बारां। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक के निर्देशानुसार बुधवार को कार्यवाहक जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न किन्नर समुदायों के डेरों से अंजलि किन्नर, तनिशा किन्नर, नीशु किन्नर, लवी किन्नर, गौरी किन्नर आदि ने भाग लिया।

बैठक में किन्नर समुदाय ने अंतिम संस्कार के लिए स्वतंत्र जमीन के आवंटन, समाज में समानता का दर्जा व अधिकार दिया जाने, सरकारी योजनाओं के तहत निशुल्क आवास आदि को लेकर ज्ञापन भी दिया। इस दौरान जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर के द्वारा ट्रांसजेंडर समुदायों के हितार्थ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS