बारां । विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर के रावणजी का चौक स्थित अम्बेडकर भवन पर अम्बेडकर जयंती मनाई। पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही विचार व्यक्त कर उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर एससीएसटीओबीसी कर्मचारी अधिकारी महासंघ के संभागीय अध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप मीणा, रजक समाज कर्मचारी समिति के अध्यक्ष गिरधारीलाल मौर्य, संरक्षक केशरीचंद दतेरिया, मंत्री चंद्रमोहन वर्मा, कोषाध्यक्ष हरिलाल पंकज, तुलसीराम महावर, रजक समाज विकास समिति अध्यक्ष रमेश पंकज, डोमा परिसंघ जिलाध्यक्ष राजेश पंकज आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



