प्रेस विज्ञप्ति
होटल फेडरेशन ऑफ़ बारां के तत्वाधान में राजस्थान पुलिस दिवस पर “रन फ़ॉर टूरिज्म” का भव्य आयोजन
300 से अधिक बच्चों की सहभागिता, बारां जिले की पर्यटन संभावनाओं पर विशेष फोकस
बारां15 मार्च। राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ़ बारां के तत्वाधान में “रन फ़ॉर टूरिज्म” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बारां जिले में पर्यटन को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को स्थानीय पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश जी चौधरी, माननीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बारां उपस्थित रहे। उनके साथ भजनलाल जी (एस.एच.ओ.), भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नरेश जी खंडेलवाल, वॉक फ़ॉर रन क्लब के अंकित जी खंडेलवाल, रूपल जी सेठी, आनंद बंसल, शिवम सिंघल, मोहित सिंह हाडा, जगदीश जी शर्मा तथा होटल फेडरेशन से महेंद्र जी शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर लगभग 300 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रन के दौरान बच्चों को बारां जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों, उनकी ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं की जानकारी दी गई। आयोजन ने बच्चों में फिटनेस के साथ-साथ अपने जिले की विरासत को जानने-समझने की भावना को भी प्रोत्साहित किया।
मुख्य अतिथि राजेश जी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि “बारां जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं। यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक विरासत को सही दिशा में प्रचार-प्रसार मिले तो यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर और सशक्त रूप से उभर सकता है। ‘रन फ़ॉर टूरिज्म’ जैसा आयोजन समाज को सकारात्मक संदेश देता है और युवाओं-बच्चों को पर्यटन से जोड़ने की एक सराहनीय पहल है।”
उन्होंने होटल फेडरेशन ऑफ़ बारां तथा सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
होटल फेडरेशन ऑफ़ बारां की ओर से श्री हरिओम अग्रवाल ने कहा कि “इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक दौड़ आयोजित करना नहीं था, बल्कि बारां जिले के पर्यटन को जन-जन तक पहुँचाना है। बच्चों के माध्यम से परिवारों और समाज में पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। भविष्य में भी होटल फेडरेशन ऐसे रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से जिले के विकास में योगदान देता रहेगा।”
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी संस्थाओं, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के जगदीश शर्मा द्वाराआभार व्यक्त किया गया। “रन फ़ॉर टूरिज्म” ने संदेश दिया कि स्वस्थ समाज हेतु पर्यटन भी आवश्यक है।
Author: Neeta Sharma
free Lancer, writer and editor




