[aioseo_breadcrumbs]

पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से गेट पर जड़ा ताला, जलदाय विभाग के अधिकारी को बाहर खड़े रखा

बारां । शहर की नगर पालिका कॉलोनी, पंजाबी व जैन कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। वहीं अधिकारी को अंदर नहीं घुसने दिया। इससे अधिकारी को लगभग एक घंटे तक बाहर ही खड़ा रहना पड़ा।

कॉलोनीवासी हरविंदर कौर, सुषमा खत्री, मंजू अदलक्खा, पूनम अदलखा व शांति देवी अदलक्खा ने बताया कि जलदाय विभाग पिछले पांच दिनों से बिजली आने के पश्चात मात्र 10 से 15 मिनट ही जल सप्लाई कर रहा है। दीपावली का त्यौहार नजदीक है। ऐसे में जलापूर्ति पर्याप्त नहीं होने से घरों में साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य प्रभावित हो रहा है। पिछले 3 वर्षों से विभागीय अधिकारी हर बार वार्ड में जल्दी ही अमृतम जलम योजना चालू करने का आश्वासन देते रहे हैं। वार्ड में आधी-अधूरी लाइन डालकर छोड़ दी गई है। जिससे वार्ड वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हंसराज खत्री व भगवती सोनी ने बताया कि जिले में सर्वाधिक बारिश बारां में हुई है। लेकिन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही के कारण वार्डवास परेशान है।

प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व पार्षद लीलाधर सुमन, महाराणा प्रताप सेवा संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गालव व पंजाबी समाज सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष महेश अदलक्खा ने की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की उच्चाधिकारियों से वार्ता कराई गई। तब जाकर मुख्य द्वार का ताला खोला गया। वार्ता में जल सप्लाई 30 मिनिट करने व अमृतम जलम योजना के ठेकेदार को नोटिस देकर अधूरे पड़े कार्य को पूर्ण कर सप्लाई चालू करवाने की बात शामिल थी। प्रदर्शन में मनोज पिपलानी, सुरेन्द्र शर्मा, अशोक सैनी, महिप गुप्ता, धर्मेन्द्र कालरा, जतिन घटानी, कमल जैन, बिरजू सुमन, शैलेन्द्र गेरा आदि वार्डवासी शामिल थे।
फोटो 1 बारां।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket