बारां। उपखण्ड मजिस्ट्रेट विश्वजीत सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व पर शहर में कोटा रोड स्थित सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे ग्राउंड में आतिशबाजी की अस्थाई दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए 6 से 8 अक्टूबर तक उपखण्ड कार्यालय बारां में आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदकों को निर्धारित शुल्क, पहचान पत्र, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र सहित आवेदन जमा कराना अनिवार्य होगा।
–
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




