बारां 31 दिसम्बर।मांगरोल बाय पास रोड अन्नपूर्णा माता मंदिर परिसर जन सहयोग से आयोजित156 वां विशाल निःशुल्क रोग निवारण शिविर नवें दिवस मंगलवार को आचार्य ने राधेश्याम राठौर व कन्हैयालाल बाटला सप्तनिक द्वारा बाबा महाकाल की पूजा अर्चना करवाकर शिविर का शुभारंभ करवाया। शिविर के संयोजक राधेश्याम राठौर ( पंडियार) ने बताया कि 23 दिसम्बर से शुरू हुए शिविर में मंगलवार को सवेरे भंयकर कोहरा धुंध रहने से से सवेरे मरीजों की परामर्श की भीड़ कम नजर आई, लेकिन दिन के 11 बजे धूप निकलने के बाद महिला पुरूषों की लम्बी कतार लगने से पूरे दिन रोगियों की भीड़ उमड़ी जिन्होंने वैद्य संत रावल बाबा से परामर्श लेकर औषधि ली और काढ़ा पिया। कई रोगी दवाई पीने के लिए गिलास साथ में लेकर आए।शिविर प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि रोगियों का सभी प्रकार के रोग जैसे-जिसमें लकवा, पोलियो, दमा (श्वास), साइटिका, जोड़ो का दर्द, पेट रोग, ब्लड, शुगर, पाइल्स (मस्सा), आँख रोग, चर्म रोग, सफेद दाग, सोरायसिस, मानसिक रोग, महिलाओं-पुरूषों के गुप्त रोग व बाँझपन का आयुर्वेदिक एवं देशी जड़ी बुटियों द्वारा निःशुल्क रोग का संत बाबा रावल द्वारा निवारण कर औषधि दी उन्होंने रोगियों से शिविर स्थल में आकर औषधि ग्रहण करेगा शिविर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा। शिविर में सायं 5:00 बजे बाद शिविर के मुख्य यजमान ने बाबा महाकाल की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शिविर में प्रेम यादव,संजय राठौर, पवन गालव,अंशुल व्यास, विजय यादव, रामसिंह रिकू हाडा, सौरभ गोयल, पियूष उपाध्याय, रोशनी राठौर सहित कई कार्यकर्ता कई लोग मौजूद रहते हुए नर सेवा नारायण सेवा में भागीदारी निभाई।

श्रद्धांजलि अर्पित की
अन्नपूर्णा माता मंदिर परिसर आश्रम के मंहत श्री भीमगिरी बाबा की 31 दिसम्बर पुण्यतिथि का दिन होने पर अवसर पर निशुल्क रोग निवारण शिविर के वैद्य संत राहुल बाबा ने उनके जीवन के बारे में उपस्थित लोगों में प्रकाश डाल कर वही शिविर में उपस्थित सभी मरीजों से 2 मिनट ओम नमः शिवाय का जाप करके छाया चित्र पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तथा उनके शिष्य राधेश्याम राठौर प्रेम यादव द्वारा भी मंदिर परिसर में उनकी मूर्ति लगाने के लिए चर्चा की गई।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




