[aioseo_breadcrumbs]

बारां में 5 जनवरी को लगेगा साहित्यकारों का जमघट

दो पुस्तकों का होगा विमोचन, साहित्य परिषद की प्रादेशिक संगोष्ठी की तैयारियां तेज
बारां, 31 दिसम्बर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा 5 जनवरी को प्रादेशिक साहित्यकार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले सहित हाड़ोति संभाग से साहित्यकार शामिल होंगे। संगोष्ठी का केंद्रीय विषय ‘वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में महावीर स्वामी की शिक्षाओं की प्रासंगिकता‘ विषय पर चर्चा परिचर्चा होगी। इस दौरान हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, हाड़ौती, सिंधी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में देश भर के विद्वानों से प्राप्त शोध आलेखों की प्रकाशित पुस्तिका “हमारा दृष्टिकोण“ तथा संभागीय रचनाकारों के साझा काव्य संकलन “हृदय-भाव“ का भी विमोचन होगा।

प्रेस सचिव राजेश पंकज ‘रंगीला‘ ने बताया कि संगोष्ठी के प्रथम सत्र की अध्यक्षता साहित्य परिषद के प्रदेश संरक्षक प्रो. केबी भारतीय करेंगे। मुख्य अतिथि जयपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश भार्गव होंगे। विषय प्रवर्तन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र उपाध्याय करेंगे। रामस्वरूप रावतसरे शाहपुरा जयपुर विशिष्ट अथिति होंगे। इस सत्र में दो युवाओं पूजा सोनी तथा अंकिता पांचाल को भी केंद्रीय विषय पर अपना व्यक्तव्य रखने का अवसर मिलेगा। बारां इकाई अध्यक्ष बच्छराज राजस्थानी के स्वागत भाषण से शुरू होने वाले इस सत्र का संचालन जिला संयोजक सुनील शर्मा एवं सरस्वती वंदना राष्ट्रीय कवि लोकेश सोनी “मृदुल“ करेंगे ।
भोजनोपरान्त दूसरे सत्र में भी केंद्रीय विषय पर चर्चा परिचर्चा होगी। इसकी मुख्य अतिथि प्रो. मनीषा शर्मा एवं हिंदी प्रचारिणी सभा के सचिव एडवोकेट ओम प्रकाश भार्गव होंगे। सत्र के मुख्य वक्ता प्रो. आदित्य कुमार गुप्त तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. नुसरत फातिमा, डॉ हिमानी भाटिया तथा डॉ. कौशल तिवारी होंगे। डॉ. रामावतार मेघवाल के संचालन में इस सत्र की संरक्षता साहित्य परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा करेंगे।

प्रेस सचिव पंकज ने बताया कि तृतीय सत्र काव्य गोष्ठी सत्र होगा जिसकी संरक्षता बारां के वरिष्ठ साहित्यकार कन्हैयालाल शर्मा, द्वारका लाल गुप्त तथा अध्यक्षता शिक्षाविद् प्रहलाद कुमार मीणा करेंगे। सत्र के मुख्य अतिथि आर्यावर्त साहित्य समिति कोटा के संस्थापक आनंद हजारी तथा विशिष्ट अथिति राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष दयाचन्द जैन, साहित्य भारती के जिलाध्यक्ष सरोज दीक्षित तथा अनंत साहित्य समिति के उपाध्यक्ष विष्णु विश्वास होंगे। सत्र का संचालन सतेंद्र वर्मा, सोनू सुरीला तथा रमन अजमेरा करेंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket