बारां 31 दिसंबर. पोष माह मैं परंपरा से होने वाले पोष बड़े का कार्यक्रम आज शहर के सराफा बाजार में बालाजी की पूजा अर्चना और भोग के साथ शुरु हुआ. दुकानदार महासंघ के अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल ने बताया कि सराफा बाजार व्यापारियों की जनसहयोग से शुद्ध मूंगफली तेल से निर्मित बेसन और चौला दाल के 251 किलो बड़े दोपहर पिपली चौकी भगवान बालाजी की पूजा अर्चना और बंदर भोग के बाद प्रसादी का वितरण किया गया. 3 घंटे से अधिक तक चले इस पर प्रसादी वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पकौड़ी का प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर महिलाएं और बच्चे भी काफी संख्या में प्रसाद के लिए पहुंचे पोष बड़ा कार्यक्रम में अनुराग जैन नंदकिशोर पवन बंसल अनिल गर्ग आदि का काफी सहयोग रहा लगभग ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु ने पोष बड़ा का प्रसाद ग्रहण किया.
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




