[aioseo_breadcrumbs]

प्रान्त स्तर पर संगठन की सभी मांगें मजबूती से रखी जाएंगी

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद प्रधानाचार्य का जिला अधिवेशन एवं सेवानिवृत्त सम्मान समारोह सम्पन्न

बारां। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) जिला शाखा बारां का जिला स्तरीय अधिवेशन एवं सेवानिवृत्त सम्मान समारोह आज हरिकृपा ढाबा, कोटा रोड, बारां में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं प्रान्तीय पर्यवेक्षक सरोज दीक्षित ने की।

 

मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय बारां सीताराम गोयल थे।विशिष्ट अतिथियों में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बारां मंजू चौरसिया, एडीपीसी समग्र शिक्षा बारां गंगाप्रसाद मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अटरू कालूलाल मीणा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशनगंज पप्पू सिंह मीणा तथा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय बारां हरिमोहन गालव शामिल रहे। संरक्षक राजेंद्र मीणा थे।कार्यक्रम का मंच संचालन चंद्रेश शर्मा ने किया। प्रान्तीय पर्यवेक्षक सरोज दीक्षित ने संगठन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी तथा एकता पर बल देते हुए कहा कि प्रान्त स्तर पर संगठन की सभी मांगें मजबूती से रखी जाएंगी।

मुख्य अतिथि सीताराम गोयल ने प्रधानाचार्यों से विद्यार्थियों के प्रति कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।अधिवेशन में विभिन्न अधिकारियों ने निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के ब्लॉक स्तरीय गोदाम, एमडीएम खाद्यान्न आपूर्ति, ड्यूटी लगाए जाने की प्रक्रिया तथा अनावश्यक एंट्री संबंधी मुद्दों पर विचार रखे। जिला मंत्री उमेश कुमार गाडोलिया ने संगठन की एकता पर बल दिया।इस अवसर पर 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाचार्यों का साफा, दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

 

सम्मानित प्रधानाचार्य प्रदीप शाक्यवाल रहे।अधिवेशन में पंचायत चुनाव में प्रधानाचार्यों की गरिमापूर्ण ड्यूटी, ब्लॉक स्तर पर पाठ्य पुस्तक गोदाम, एमडीएम आपूर्ति, पीईईओ/यूसीईईओ कार्यालयों में कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था तथा अनावश्यक पोर्टल एंट्री बंद करने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए।समस्त व्यवस्थाएं कोषाध्यक्ष पंकज मीणा ने कीं। अंत में जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS