[aioseo_breadcrumbs]

सुंदलक में खेमजी महाराज का जागरण 9 अक्टूबर को एवं मेला 10 को

बारां। समीपवर्ती ग्राम सुन्दलक में श्री खेमजी महाराज आश्रम पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।

 

मेला समिति अध्यक्ष कुलदीप मीणा ने बताया कि आश्रम परिसर में 9 अक्टूबर को रात्रि जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें शंकरजी का ब्यावला की प्रस्तुति गायककार राधेश्याम प्रजापति द्वारा दी जाएगी। वहीं 10 अक्टूबर को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा।

 

यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों के जन सहयोग से किया जा रहा है। समिति ने क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से जागरण और मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीखेमजी महाराज का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS