[aioseo_breadcrumbs]

उप महानिरीक्षक पुलिस महिला सुरक्षा जयपुर ने किया बारां जिले का दौरा

 

महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों एवं अधिकारों प्रति निकाली जागरूकता वाहन रैली
महिला पुलिस कर्मियों के साथ की संम्पर्क सभा
राजकॉप सीटीजन एप, महिला गरिमा हेल्पलाईन व साईबर हेल्पलाईन की दी जानकारी

बारां। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा से सबंधित मुद्दो एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु उठाये जा रहे विभिन्न महिला सुरक्षा संकल्प उपायों के सम्बन्ध में जागरुकता बढाने हेतु एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम समस्त जिलों में पिछले माह संचालित किया गया था। जिसकी समीक्षा के लिए बुधवार को उप महानिरीक्षक पुलिस, महिला सुरक्षा, राजस्थान, जयपुर ममता गुप्ता ने जिले का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासू से महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के दौरान की गयी कार्यवाहियों पर चर्चा की तथा महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की।
गुप्ता ने रिजर्व पुलिस लाईन बारां में सम्पर्क सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा राजस्थान जयपुर तृप्ति विजयवर्गीय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां सौरभ तिवाड़ी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल बारां राकेश शर्मा व वृताधिकारी वृत बारां रोहिताश देवन्दा तथा जिले के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रही। जिनसे सार्वजनिक स्थानों पर छेडछाड, स्टॉकिंग एवं अन्य महिला अपराधों की रोकथाम हेतु राज्य में प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला सुरक्षा से संबधित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।

सम्पर्क सभा के बाद श्रीमती गुप्ता व एसपी अंदासू द्वारा पौधारोपण किया गया। इसके बाद महिला सुरक्षा संबधी कानूनों की जानकारी दी एवं जागरुकता हेतु दुपहिया वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्वयं भी वाहन रैली के साथ शामिल हुई। रैली सहकार भवन, चारमूर्ति, प्रताप चैक, धर्मादा चैराहा, हॉस्पिटल रोड होते हुए राईस मिल कोटा रोड़ बारां पर समाप्त हुई। रैली के दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी, राजकॉप सीटीजन एप, महिला गरिमा हेल्पलाईन व साईबर हेल्पलाईन की जानकारी दी गई।
फोटो 2 बारां।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS