[aioseo_breadcrumbs]

रजक समाज नगर पंचायत कार्यकारिणी बैठक में लिए कई प्रस्ताव

बारां। श्री वशिष्ट रजक समाज नगर पंचायत की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक अध्यक्ष कन्हैयालाल मोरिला की अध्यक्षता में अपताल रोड स्थित श्रीरामजानकी मंदिर पर हुई।

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव लिए गए। सह संयोजक हेमराज पंकज व महामंत्री राजेश मोरिला ने बताया कि बैठक में निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा पूर्णरूप से चार्ज नहीं सौंपने पर चर्चा की गई तथा पूर्व अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष के नाम सूचना-पत्र जारी कर 15 अगस्त तक का समय दिया गया। मंदिर पर पिछले दिनों हुए घटनाक्रम को देखते हुए सुरक्षा के लिए सीसीटीवी केमरे लगवाने की मांग को लेकर चैरासी पंचायत अध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा गया।

उपाध्यक्ष राजाराम पंकज, कोषाध्यक्ष भैरूलाल पंकज, सह कोषाध्यक्ष लोकेश पंकज ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष कन्हैयालाल मोरिला ने सामाजिक कार्यक्रमों के लिए प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य से प्रतिमाह 100 रूपए सहयोग राशि जमा करने, निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर लगाने, शिक्षा कोष की स्थापना करने व लाईबे्ररी खोलने का सुझाव रखा। जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त की। कोर कमेटी सदस्य राजेश रंगीला ने प्रत्येक अमावस्या को कार्यकारिणी की बैठक व वर्ष में 3 आमसभा रखने, धुलाई-प्रेस की दर बढ़ाने, सामूहिक विवाह सम्मेलन की तिथि शीघ्र घोषित करने सहित अन्य सुझाव रखे। जिन्हें भी पारित किया गया।

 

बैठक में संरक्षक कन्हैयालाल सिंगोरिया व रामगोपाल पंकज, संयोजक मांगीलाल सिंगोरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर पंकज, मंत्री कृष्णकांत सिंगोरिया, गोबरीलाल पंकज, रामकंुवार पंकज, रामकिशन बटावदी आदि ने भी विचार रखे।

 

बैठक में रघुराज पंकज, बनवारी पंकज, सोनू सिंगोरिया, कपिल करवा, प्रहलाद पंकज, रामकल्याण बेसार, गणेश पंकज, नरेश पंकज, विजय पंकज, सुरेंद्र पंकज, लोकेश वर्मा, रूपचंद पंकज, दशरथ, बबलू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS