[aioseo_breadcrumbs]

लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, सभी दस्तावेज पुलिस को सौंपे

आरके ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक सुमन ने आरोपों को किया ख़ारिज

बारां। डी.एल.एड. प्रवेश प्रक्रिया को लेकर एक छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों पर आर.के. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक राकेश सुमन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और भ्रामक हैं।

राकेश सुमन ने बताया कि मामले से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेख उन्होंने पुलिस विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि छात्रा के कौन-कौन से दस्तावेज संबंधित प्रक्रिया के तहत कहाँ जमा हैं और किस कारण से वे वहीं सुरक्षित रखे गए हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रा के टीसी एवं माइग्रेशन प्रमाण-पत्र नियमानुसार संबंधित प्रक्रिया में जमा हैं। आवश्यक भुगतान एवं औपचारिकताएं पूरी होने के बाद संबंधित नियमों के अनुसार दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि संस्थान की ओर से किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, राशि हड़पने या दस्तावेज रोकने जैसी कोई अनियमितता नहीं की गई है।

राकेश सुमन ने कहा कि उन्हें पुलिस जांच पर पूरा भरोसा है और जांच में सभी तथ्य सामने आने के बाद सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल मामला पुलिस जांच में है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket