[aioseo_breadcrumbs]

राहुल गांधी के बयान से देश और संसद का अपमान, काँग्रेस महिला विरोधीः मंसूरी

भाजपा मोदी सपोटर प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष जैफ खां मंसूरी ने राहुल गांधी के बयान की निंदा की

कोटा। भाजपा मोदी सपोटर प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष जैफ खां मंसूरी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि राहुल गांधी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैजिशियन यानी जादूगर कहा था। जो 40 करोड़ देशवासियों का अपमान है। यह बयान राहुल का “मानसिक दिवालियापन“ दर्शाता है। उन्होंने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर देश के चुने हुए प्रधानमंत्री का अपमान किया है। बार-बार मैजिशियन कहकर उन्होंने खुद की अयोग्यता को ही प्रकट किया है। भाजपा नेता मंसूरी ने कहा कि भाजपा सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द से जल्द लागू कर देश की नारी शक्ति को उसका हक दिलवाना चाहती है। पर कांग्रेस इससे बौखला गई है। कांग्रेस महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहती।
जैफ खां मंसूरी ने आरोप में कहा कि बौखलाहट में राहुल गांधी ने बालाकोट व ऑपरेशन सिंदूर को भी इससे जोड़कर मजाक बनाया। उन्होंने देश के वीर जवानों का भी अपमान किया है। राहुल गांधी निम्न स्तर पर आकर संसद की गरिमा, मर्यादा का ध्यान नहीं रख रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बारां जिला ऐतिहासिक पुरातात्विक और सांस्कृतिक धरोहरों से सम्पन्न _योगेन्द्र भारद्वाज

  विश्व विरासत दिवस पर बारां में सेमिनार सम्पन्न “बारां ज़िले की विरासतें और हमारे प्रयास” विषय पर सारगर्भित विचार-विमर्श

Live Cricket