लायंस क्लब साउथ गर्वनर विजिट आयोजित
बारां। लायंस क्लब बारां साउथ ने 8 दिसम्बर सोमवार को गवर्नर विजिट मीटिंग का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्तपाल रामकिशोर गर्ग थे तथा अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पदम पिपलानी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपप्रांतपाल सी.पी. विजय एवं रीजन चेयरमेन डा. सुषमा आहुजा, प्रांत सचिव अशोक जैन, प्रांत कोषाध्यक्ष जे के जैन, लांयन वी पी आहुजा उपस्थित रहे।

प्रान्तपाल गर्ग ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब बारां साउथ समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने सदस्यगण से आमजन तक पहुंचकर अधिक से अधिक सेवा गतिविधियां करने का आह्वान किया।उन्होंने प्रांत द्वारा चलाई जा रही सेवा गतिविधियो की जानकारी देते हुए क्लब गतिविधियों को सबको खुशियां बाटे के साथ करने ,गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग करने,खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने, आई केम्प लगाकर लोगों को रोशनी देने का आव्हान ,इस दौरान उपप्रांतपाल सी पी विजय, रीजन चैयरमेन डॉ सुषमा आहूजा ने भी अपने विचार व्यक्त किए
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत क्लब अध्यक्ष पदम पिपलानी, क्लब सचिव सुरेश जैन, निदेशकगण गजेन्द्र सिंह परिहार, राधेश्याम गर्ग, मनोज गोयल, जयप्रकाश झा, ललित शर्मा, महेन्द्र पिपलानी ने किया।इस दौरान सेवा कार्य करते हुए ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए गए,वहीं गौसेवा करते हुए गायो को हरा चारा खिलाया गया,
बैठक में क्लब के वार्षिक सेवा कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। क्लब सचिव सुरेश जैन ने क्लब प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,
क्लब को दिया प्रांतपाल ने सम्मान
कार्यक्रम के दौरान प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग ने सदस्य लक्ष्य को बढ़ाने पर क्लब को शील्ड देकर सम्मानित किया, वही 30 वर्षीय सेवाओं का सम्मान क्लब के निदेशक लांयन गजेंद्र सिंह परिहार को प्रदान किया गया,अंत में क्लब अध्यक्ष लांयन पदम पिपलानी ने क्लब योजना से सभी को अवगत करा आभार व्यक्त किया मीटिंग में बड़ी संख्या में क्लब सदस्य मौजूद थे,कार्यक्रम का संचालन क्लब सदस्य सुनील शर्मा ने किया,
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




