बारां। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा पर्व पखवाड़े के अंतर्गत जिलेभर में आयोजित हो रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर आमजन को बड़ी राहत प्रदान कर रहे हैं। इन शिविरों में वर्षों से लंबित समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।सुसावन बस्ती निवासी निमा को शिविर में फाइल ऑनलाइन कर नगर परिषद द्वारा पट्टा जारी किया गया, जिससे उनका परिवार बेहद खुश हुआ। इसी प्रकार नागेश्वर कॉलोनी निवासी इन्द्रजीत वर्मा का नामांतरण प्रमाण पत्र एक ही दिन में स्वीकृत कर शिविर में विधायक राधेश्याम बैरवा व आयुक्त द्वारा प्रदान किया गया। लाभार्थियों ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री, आयुक्त एवं नगर परिषद कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।
सोमवार को आयोजित शिविरों के तहत बारां नगर परिषद के वार्ड 21 से 24, अटरू के वार्ड 9 व 10, अंता के वार्ड 11 से 14, मांगरोल के वार्ड 13 से 15, सीसवाली के वार्ड 8 व 9, छबड़ा के वार्ड 11 से 15 सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए गए।
इसी क्रम में बुधवार को भी शिविर आयोजित होंगे। इनमें बारां नगर परिषद के वार्ड 21 से 24, अटरू के वार्ड 11 व 12, अंता के वार्ड 11 से 14, मांगरोल के वार्ड 16 से 18, सीसवाली के वार्ड 8 व 9 और छबड़ा के वार्ड 16 से 20 शामिल हैं। सेवा शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर उन्हें राहत प्रदान कर रही है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




