[aioseo_breadcrumbs]

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस के जयपुर प्रदर्शन में शामिल हुई महिला कार्यकर्ता

बारां। वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा सरकार पर किए जा रहे हमले के समर्थन में कांग्रेस द्वारा प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व महिला कांग्रेस पदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जयपुर में प्रदर्शन किया गया। जिसमें बारां से भी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा की अगुवाई ने भाग लिया।

जिलाध्यक्ष वर्मा ने बताया कि प्रदर्शन मार्च कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से लेकर शहीद स्मारक तक किया गया। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता एक दिन पहले ही जयपुर पहुंचे गए थे। प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा ने दूरभाष पर बताया कि यह मुद्दा कांग्रेस पार्टी और उनके नेता राहुल गांधी का स्टैंड किया है। सभी कार्यकर्ता उनके नेता का पूरा समर्थन करते हैं। प्रदर्शन में बारां से कंचन देवी, राजेश बाई, पूजा, सीमा बाई, ममता, शकुंतला, कमलेश, गुड्डी बाई, सुनिता कुमारी सहित अन्य महिलाएं शामिल हुई।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket