[aioseo_breadcrumbs]

बारां जिला रीटेल केमिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित

बारां। बारां जिला रीटेल केमिस्ट एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को अध्यक्ष लोकेश तिवारी, कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा व सचिव धनराज सुमन ने संयुक्त रूप से बुधवार को कर दी है। तीनों पदाधिकारियों ने संरक्षक मंडल इकबाल भाई हुसैन, प्रेम खंडेलवाल, नरेश जैन, रमेश शर्मा व सौरभ भार्गव की सहमति से 11 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई है। कार्यकारिणी में संगठन मंत्री जयप्रकाश विजय को बनाया गया। वहीं कार्यकारणी सदस्यों में राजेंद्र गौत्तम, विशाल मेहता, जयेश शर्मा, महेंद्र सुमन, अब्दुल शकूर, हेमंत गुप्ता, सौरभ पिपलानी, गुलशन अद्लख्खा, रूपेश जैन, मुकेश मीणा व पूनम यादव को शामिल किया गया है।

इस दौरान नवनियुक्त सदस्यों व पदाधिकारियों को सरंक्षक मंडल द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष लोकेश तिवारी ने कहा कि हमें हमारे व्यापार को प्रतिस्पर्धा से बचाने के साथ-साथ गुणवत्ता युक्त दवाईयां का विक्रय करना है। साथ ही होलसेलर्स व्यापारी से समन्वय बनाकर कर व्यापार करना हैं। कार्यकारिणी रीटेलर्स की समस्याओं को सुलझाने के लिये प्रतिबद्व रहेगी। उल्लेखनीय हे कि पिछले माह एसोसिएशन के गठन के दौरान सर्वसहमति से अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व सचिव का चुनाव किया गया था। इसके बाद कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket